Tarot Card Rashifal (28th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 28 Apr, 2023 07:23 AM

tarot card rashifal

​​​​​​​मेष: आज किस्मत का साथ मिलेगा। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। नई ऊंचाइयों को छूएंगे। कोई भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज किस्मत का साथ मिलेगा। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। नई ऊंचाइयों को छूएंगे। कोई भी बड़ा काम करने से पहले शुभचिंतको की सलाह अवश्य लें। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिलेगी। जीवनसाथी तारीफ करेंगे।

वृषभ: आज अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने से बड़ी कामयाबी मिलेगी। धन आने के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। शाम को घर पर छोटी सी पार्टी करने की सोचेंगे। प्रेम संबंध में सोच-समझकर आगे बढ़ें। माता की सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन: आज सोचे हुए सभी काम समय रहते पूरे होंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद खत्म हो जाएंगे, आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी, जो आगे चल कर काम में सहायता करेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता ऊभर सकती है। पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें।

कर्क: आज का दिन राहत भरा रहेगा। किसी झगड़े से बाहर निकलने के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होगा, जिससे मान बढ़ेगा। व्यापारियों को अचानक किसी स्रोत से धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से मुलाकात फलदायक रहेगी। दोस्तों से बात शेयर करेंगे।

सिंह: आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को शिक्षक का सहयोग मिलेगा। पैसे उधार मांगने वालों से बच कर रहें, पैसा फंसने के आसार हैं। पिता की राय व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए शुभ साबित होगी।

कन्या: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर लेंगे। घर के बड़े धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर विरोधी बनेंगे। निवेश करने से पहले किसी अनुभव से सलाह लेना बेहतर होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला: जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। लवर्स आज कहीं बाहर घूमने जाएंगे, करीब से एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किए गए कार्यों में बहुत हद तक सफलता मिलेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक:
आज का दिन नार्मल रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। घर वालों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पार्टनर घरेलू कामों में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खोजेंगे, जिसमें दोस्तों का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होगा। फिटनेस बनी रहेगी।

धनु: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने से पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना बेहद लाभकारी है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, निवेश करते वक्त सारे दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें।

मकर: आज का दिन उत्तम रहेगा। जो लोग किसी कारणवश अपने परिवार से दूर रहते हैं, वे घरवालों को सरप्राइज देने की सोचेंगे। विद्यार्थी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। समाज में साख बढ़ेगी, दुश्मन भी मित्र बनेंगे। विवाहेत्तर संबंध बन सकते हैं।

कुंभ: व्यवसाय से जुड़े कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि तो होगी ही साथ ही नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। पुरानी से पुरानी बीमारी का इलाज मिलने के आसार हैं।

मीन: आज का दिन हर काम में जीत देगा। कार्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय देंगे, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। दोस्तों की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!