Tarot Card Rashifal (12th may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 May, 2023 10:37 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आया है। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। साथी से कोई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आया है। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। साथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंध बनेंगे, जिसके बाद मनोरंजक यात्राएं होंगी। बेरोजगारों को नौकरी के ऑफर आएंगे। परिवार के सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार होगा।

वृषभ- आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। अपनी मां के लिए विशेष प्यार महसूस होगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके,मनचाहे काम निकलवाएंगे।

मिथुन- आज विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। हस्त कला का हुनर सीखना भविष्य में आमदनी का साधन बनेगा। छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे, सफलता मिलेगी। व्यापार में अनुकूलता रहेगी और सफलता मिलेगी। कोई संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। साथी के साथ प्रेम विश्वास और गहरा होगा।

कर्क- आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आएगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मेहमान का स्वागत करेंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। विनम्रता से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। अचानक से मिला धन, मुश्किलें कम करेगा।

सिंह- आज आलस्य को दूर भगाकर सक्रिय रहेंगे। परिवार में कुछ समय से चल रही समस्या एक कठोर निर्णय लेने से खत्म हो जाएगी। व्यापार में अनचाहे लोगों का हस्तक्षेप बढ़ सकता है। जो बेरोजगार हैं, नौकरी पाने के लिए संपर्क बढ़ाएंगे। मानसिक तौर पर सकारात्मकता का अनुभव होगा।

कन्या- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में आप से भेदभाव होगा। अपने हक के लिए लड़ना होगा अन्यथा परिस्थितियों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। काम के सिलसिले में अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। व्यापार में किसी से अपेक्षाएं न रखते हुए अपना काम करते रहें।

तुला- आज सच्चे दिल से अपनी परंपराओं का पालन करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग खुश रहेंगे। जितनी मेहनत करेंगे उतने धन लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापार की भागदौड़ से थकावट का अनुभव करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज आत्मबल बढ़ेगा, लगभग हर काम में मनचाहा मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। सोशल मीडिया से कोई बढ़िया समाचार सुनने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। अपने मन में चल रहे विचारों को परिवार के साथ साझा करेंगे।

धनु:- आज काम के प्रति जरूरत से अधिक समर्पित रहेंगे। दिल और दिमाग धन का विस्तार करने में ही लगा रहेगा। पैसे का निवेश बड़ी सावधानी से करें। सोने की खरीदारी करने में लाभ मिलेगा। कुंवारों के विवाह की बातचीत सफल होगी। हर तरह के लोगों से मेलजोल होगा।

मकर- आज समाज में अच्छा स्थान मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई ऊपरी कमाई का साधन बनेगा लेकिन नैतिक मूल्यों को छोड़ना भविष्य में पतन का कारण बनेगा। घर वालों से विवाद में न उलझें, आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। ।

कुंभ- आज धन संबंधित मामलों में सतर्कता बनाए रखें, धोखा मिल सकता है। कला से जुड़े कामों में दिल खोल कर समय खर्च करेंगे। करियर में बदलाव आने के योग हैं। रोजगार के लिए कोई नया काम सीखना पड़ेगा। सरकारी काम सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मीन- आज तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने की सलाह बनाएंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। बहन और जीजा के साथ मिल कर किसी गंभीर मसले का हल निकालेंगे। सरकारी काम बनेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

PunjabKesari kundli

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!