Tarot Card Rashifal (24th December):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 24 Dec, 2022 04:58 AM

tarot card rashifal

मेष- आज के दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। छात्रों को परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

वृष- आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। बैंक से लोन लेते वक्त सावधानी बरतें। छात्रों को परीक्षा में फलदायी परिणाम प्राप्त होंगे। नए रिश्ते की शुरुआत होती हुई नजर आ रही है। सेहत नरम रहेगी।

मिथुन- आज आत्मविश्वास और मनोबल से कार्यस्थल में आ रही सभी परेशानियों को दूर कर लेंगे। शेयर मार्किट वालों के काम में वृद्धि होगी। किसी भी यात्रा को आगे के लिए न टालें। युवा करियर बनाने के लिए घर से दूर जाएंगे। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा।

कर्क- आज ऑफिस के हर काम में जीत मिलेगी। व्यापार में मशीन मैन्युफैक्चरिंग के काम में धन खर्च हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बना कर रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ व्यतीत करेंगे।

सिंह- आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ रिलेशन सुधरते नजर आएंगे। छात्रों की कड़ी मेहनत उनको मन वांछित फल प्रदान करेगी। परिवार वालों के साथ फंक्शन में जाएंगे। पेट दर्द हो सकता है।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में सबके लोकप्रिय रहेंगे। आपकी बात सबके ऊपर बहुत ही गहरा असर डालेगी। बिजनेस में मंदी परेशानी का कारण बन सकती है। छात्रों के द्वारा की गई परीक्षा के लिए तैयारी रंग लाएगी। पुरानी बीमारी का इलाज मिलेगा।

तुला- आज ऑफिस में अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। व्यापार के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। युवा वर्ग अपने दिमाग के बजाय मन के फैसले को तवज्जो देंगे। परिवार के साथ शोपिंग पर जाएंगे। एलर्जी और घबराहट की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक- आज किसी की सलाह से व्यापार की कठिनाई को दूर कर लेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी भी यात्रा में जाने से परहेज करें। बच्चे किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। शुगर संबंधी बीमारी वाले लोग अपना ध्यान रखें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धनु- आज बहुत कोशिशों के बाद कार्यक्षेत्र में अपने टारगेट को पूरा कर ही लेंगे। व्यापार में किसी पार्टनर का आगमन हो सकता है। नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी के साथ किसी निजी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी कर रहे जातक चतुर लोगों से थोड़ा सा संभल कर रहें। युवा करियर के लिए एक नई शुरुआत करेंगे। पार्टनर का बदलता हुआ स्वभाव थोड़ा चिंता दे सकता है। घर के बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
 
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में आपकी कार्य शैली की सराहना की जाएगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति की बढ़ोतरी होती हुई दिखाई देगी। छात्रों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करने की जरूरत है। सेहत ठीक रखने के लिए अपने खान-पीन पर नियंत्रण रखें।  

मीन- आज नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा इंसेंटिव मिल सकता है। व्यापार के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई की तरफ से भटकता हुआ नजर आएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय व्ययतीत करके मन को खुशी मिलेगी।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!