Tarot Card Rashifal (28th December):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Dec, 2022 07:12 AM

tarot rashifal

मेष- आज का दिन बहुत खुशनुमा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय संबंधी नए स्तोत्र उत्पन्न हो सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बहुत खुशनुमा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय संबंधी नए स्तोत्र उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार वालो के साथ मूवी देखने जाएंगे। बढ़ती ठण्ड के बढ़ने के साथ सेहत का ख्याल रखें। 

वृष- आज खर्चों के साथ-साथ आय की भी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में कुछ लोगों के कारण माहौल खराब हो सकता है। विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। परिवार के साथ बैठकर कुछ अहम फैसले लेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं। 

मिथुन- आज व्यापार के सिलसिले से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपनी नौकरी से परेशान रहेंगे। युवा दूसरों की राय के बजाय अपने मन की बात पर तव्वजों दें। परिवार में किसी सदस्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। 

कर्क- आज अपनी मेहनत से बड़ी समस्याओं के समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे,सफल होंगे। व्यापार में मंदी आने के कारण मन में बैचेनी रहेगी। युवा मानसिक साथ पाने के लिए किसी का साथ ढूंढेंगे। परिवार की डिस्कशन में अपनी राय देना जरुरी नहीं समझेंगे। 

सिंह-  आज सरकारी नौकरी वाले अपने काम के प्रति ईमानदार रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी दुनिया में किंग बन सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। घर-गृहस्थी के कामों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है। 

कन्या- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। पुराने चल रहे काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। युवा अपनी जिम्मेदारियों से घबराएंगे। दूर रह रहे रिश्तेदारों की तरफ से कोई शुभ सोचा मिल सकती है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई विशेष काम सफलता प्रदान करेगा। व्यापार में मजबूती बनी रहेगी। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। युवा अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। पारिवारिक स्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक- आज बिजनेस के चलते नाम और पैसा दोनों मिलेंगे। बैंक में काम रहे लोगों की अच्छी इनकम बन सकती है। लोगों की मदद करके अपना पुराना एहसान उतारेंगे। युवा सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। परिवार के लोगों से प्रेम और आदर मिलेगा। 

मकर- आज नए लोगों से मिलना लाभकारी साबित होगा। व्यापार में विशेष रूप से उन्नति होती हुई दिखाई देगी। छात्रों को अपनी परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मन को खुशी देगा। आंखों में दिक्कत की वजह से सिर दर्द रह सकता है। 

कुम्भ- आज योग्यता के बल पर ऑफिस में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। युवा मौज-मस्ती के चक्कर में जरुरी काम को करने में असमर्थ रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मन करेगा। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

मीन- आज आर्थिक रूप से की गई यात्रा सफल होगी। अपनी स्फूर्ति से व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। छात्रों के लिए  दिन थोड़ा निराश करने वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच खट्टा-मीठा प्रेम बना रहेगा। शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!