आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jun, 2023 08:02 AM

today s birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी रौबदार स्वभाव के होते हैं। इनकी आवाज में गहरा आकर्षण होता है। लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं। ये लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को जीवन काल में कभी न कभी किसी सामाजिक संगठन के साथ जुड़कर कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों के साथ बातचीत करने और संपर्क बनाने में काफी तेज होते हैं। इन लोगों के मित्र तथा उच्च स्तर के संपर्क अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक स्वभाव से काफी चुलबुले और हंसी-मजाक वाले होते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर दुखी और क्रोधी नहीं रह सकते। हालांकि इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर क्रोध आ जाता है परंतु यह चिरस्थाई नहीं होता। मूलांक 9 वाले जातक संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटते। इनका शारीरिक गठन भी काफी सुडौल होता है। किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपनी शिक्षा काल में भी हर विषय को सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक समय पर एक से ज्यादा कार्य करने की क्षमता भी इन लोगों में होती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल आपके जीवन में अकस्मात कुछ घटनाएं होंगी जो शायद आपको संभलने का समय न दें, सूझबूझ और पहले से योजना बनाकर चलने से लाभ होगा। किसी अनैतिक कार्य में बिल्कुल भी भागीदार न बने। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। अगस्त के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। सितंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में न पड़ें। अक्टूबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आप के ही विरुद्ध इस्तेमाल कर सकते हैं। नवंबर के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, इस समय के आपको मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। 

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मार्च के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आपका मन काम में नहीं लगेगा। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल में प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!