आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 26 Dec, 2022 07:19 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत  शुभकामनाएं। 26 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत  शुभकामनाएं। 26 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती, परंतु ये लोग उसके सामने कभी घुटने नहीं टेकते और लगातार कड़ी मेहनत के बाद अपने मुकाम को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले होते हैं। इन लोगों को ज्यादा बातें करना अच्छा नहीं लगता। मूलांक 8 वाले जातक काम से काम रखते हैं, परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि ये लोग मतलबी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत सी चीजें देरी से मिलती हैं। इन लोगों को काम बहुत धीरे-धीरे करने की आदत होती है। बहुत बार तो यह तक देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक वाहन इत्यादि भी अक्सर धीरे चलाते हैं। ये लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं तथा अपने आप में ही गुम रहते हैं। जिसके कारण इन लोगों के मित्र बहुत कम संख्या में होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस साल जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं। यह वर्ष आपकी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त करवाएगा। इस साल आलस्य को त्याग कर यथासंभव मेहनत करें। दिसंबर के महीने में अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय आलस्य को त्याग कर अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा है। इस समय अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में कारोबार में नकदी धन निवेश होगा। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस समय में कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि कुछ आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपके स्वभाव में परिपक्वता जन्म लेगी। जुलाई के महीने में आप निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। अगस्त के महीने का समय आपसी मनमुटाव की स्थिति में सुधार लेकर आएगा। इस समय में आय के कुछ नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर कुछ नई जिम्मेदारियां आप को मिलेंगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं। कोई भी अनैतिक काम करने से बचें। किसी गलत संगति का साथ करने से बचें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!