Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Dec, 2022 08:46 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाजसेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें। दिसंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में एक अच्छे समय की शुरुआत आपका इंतजार कर रही है। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। आप स्वयं भी कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। फरवरी के महीने में कारोबार में प्रमोशन पर निवेश करेंगे। हालांकि दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मार्च के महीने में समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता में उत्तम परिणाम मिलेंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें। मई और जून के महीने में समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जुलाई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अगस्त के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं, परंतु कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। सितंबर के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने में अपने उतावलेपन पर काबू रखें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय अच्छा है। पिता के साथ संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। नवंबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें, शब्दों का चयन करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते की सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com