आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 02 Jan, 2023 08:11 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। चंद्रमा के समान कांति लिए इनका मुख मंडल आकर्षक होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक एवं और कोमल हृदय वाले होते हैं। ये लोग छल-कपट से रहित साफ मन वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भावना रखते हैं। ये लोग हमेशा हर प्रकार से दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। ये लोग किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण इन्हें बहुत बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। जिसके चलते इन लोगों को रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों में मजबूत एकाग्रता शक्ति होती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आप अपने कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अहंकार को अपने स्वभाव में स्थान न दें। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फरवरी के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। मार्च के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न फंसे। अप्रैल के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। आप पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन दोनों के मध्य संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। जून के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। जुलाई के महीने में यथासंभव मेहनत करें, अंत में उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। गलत संगति में जाने से बचें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पहले से मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में पिता की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। इस समय में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। नवंबर के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने में घर के बड़ों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है, अपनी वाणी पर संयम रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते की सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जरूरतमंद को भोजन करवाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!