आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jan, 2023 09:36 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों के मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए नए-नए अवसर लेकर आया है। इस साल पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। इस वर्ष आपको स्वाभिमान और अभिमान के मध्य अंतर को परखकर चलना होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। फरवरी के महीने का समय घर के बड़ों की सलाह मानकर चलने का है। इस समय में आपके कामकाज में वृद्धि होगी। मार्च के महीने में विशेष रूप से सावधानी बरतें। कोई गलत काम न करें। किसी भी प्रलोभन में आने की भूल न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाते हुए जल्दबाजी न करें। मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपने कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने का समय आपके लिए अहम रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। यात्राएं करते हुए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जुलाई के महीने में यथा उचित मेहनत करें। आपको उत्तम परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। अगस्त के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। नवंबर के महीने में समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!