आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 28 Jan, 2023 06:08 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। इस वर्ष आप मनोबल और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। जनवरी के महीने के शेष दिन किसी नई जिम्मेदारी को लेकर आएंगे। फरवरी के महीने में आपका मन उत्साह से भरा रहेगा और हर काम को करने में आपका मन लगेगा। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी बहकावे में आकर कोई गलत काम न करें। इस समय सही और गलत के मध्य चुनाव करने में आपको उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। मई और जून के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में आप अपने कार्यों के मध्य संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने का समय आपसी मतभेद को कम करेगा। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। अगस्त के महीने में आलस्य के कारण आपके काम आने वाले समय पर टाले जा सकते हैं। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश करें। इस समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। किसी नए काम की जिम्मेदारी भी साथ-साथ आपको मिलेगी। नवंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। दिसंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक लाल का रंग रुमाल अपने पास रखें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कानों में सोना धारण करें। बेकार के बहकावे में आने से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!