आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 16 Mar, 2023 09:51 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों को पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों को पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी मन की व्यथा जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग दूसरे लोगों से दूरी बनाकर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में कमी महसूस होती रहती है। सब कुछ होते हुए भी इनका मन अशांत होता है। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। जो कि बहुत बार इनके लिए मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र अथवा अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए आय के नए साधन लेकर आएगा। इस साल प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं हालांकि इस वर्ष आपके कामों की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। अपनी मेहनत में कमी न रखें, आपको मेहनत के उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। मार्च के महीने में समय भावनात्मक स्तर पर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। इस समय में विद्यार्थियों को भी उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अकस्मात धन लाभ भी हो सकता है। जून के महीने में आप के भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगस्त के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। इस दौरान की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें, दुर्घटना होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में सरकारी काम में निवेश किया जा सकता है। पिता से आपको उचित सलाह मिलेगी। दिसंबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं परंतु अपने उतावलापन पर काबू रखें। फरवरी के महीने में किसी नए काम में निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर काले-सफेद तिल चढ़ाकर जल अभिषेक करें। शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद की सहायता करें, उसे भोजन करवाएं। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!