आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Mar, 2023 09:51 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction-आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग-विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरीतलिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज-सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार-मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए यात्राओं के योग लेकर आया है। इस साल अकस्मात धन प्राप्ति के भी योग बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मार्च के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। अप्रैल के महीने में स्वयं की जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। जीवन साथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मई के महीने में कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। जून के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सक्रिय हो सकते हैं। नवंबर के महीने में अपने उतावलेपन पर काबू रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में ज्यादा निवेश न करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण आपके काम देरी से पूरे होंगे। फरवरी के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करके काले- सफेद तिल अर्पित करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय की सेवा करें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने ही अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!