आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 08 Jul, 2023 08:13 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मुख्यतः देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक या तो अपने जीवन में बहुत अच्छे मुकाम हासिल करते हैं या फिर जीवन में आने वाली परेशानियों से थक हार कर निराश होकर बैठ जाते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में बहुत बार ऐसा महसूस करते हैं कि जहां से चले थे आज भी वहीं पर खड़े हैं। इनके मेहनत और प्रयास इन्हें व्यर्थ होते नजर आते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातकों को परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। इनका निरंतर प्रयास ही इनकी सफलता की कुंजी होता है। मूलांक 8 वाले जातकों के अंतर्मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है, जिसके बलबूते पर ये लोग जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को देरी से ही सही परंतु सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव शांत होता है। ये लोग अंतर्मुखी और चुपचाप रहने वाले होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इनका बाहरी रूप गंभीर प्रतीत होता है परंतु इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ये लोग घमंडी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक विनोद प्रिय होते हैं। किसी को पहले हानि पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। इनके मित्र बहुत कम होते हैं पर जिन के साथ मित्रता होती है काफी गहरी होती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपके जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात होंगी। इस वर्ष कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। समय व्यस्त रहेगा। जुलाई के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय हालांकि पहले से अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। सितंबर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। विदेशी काम और आधुनिक तकनीकों से लाभ होगा। अक्टूबर के महीने में अनचाहे खर्चे करने पड़ सकते हैं। नवंबर के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा है। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर कुछ गतिविधियां बनी रहेगी।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। फरवरी के महीने में निजी जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगे। मार्च के महीने में नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। मई के महीने का समय सावधानी से बिताएं, अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें दुर्घटना होने की संभावना बनती है। जून के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। काम अधिक होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। मां सरस्वती की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!