Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2023 08:16 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। इनकी इन आदतों के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि लेते देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छा जीवनसाथी बनते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थी भी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। सितंबर के महीने में बड़ों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। नवंबर के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। दिसंबर के महीने का समय निजी जीवन के लिए अहम रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी को कोई वायदा न करें। फरवरी के महीने का समय सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। मई के महीने में खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में निरसता उत्पन्न हो सकती है। जून के महीने का समय बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में काफी समय से रुके हुए कुछ कामों को गति मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग भी बनते हैं। समय आपके लिए शुभ है, सदुपयोग करने की कोशिश करें। अगस्त के महीने में क्रोध में आकर किसी को अपशब्द न कहें, बात आपके ही विपरीत हो सकती है।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। भगवान सूर्य को जल दें। तांबे के लोटे में साबुत हरी मूंग की दाल भरकर मंदिर में दान करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बेकार के लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com