Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Sep, 2023 07:14 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज-सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार-मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छा लाभ कमाएंगे। विदेशी काम करने का मन बना सकते हैं। सितंबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। बेकार के वहम के चलते अपने संबंधों में दूरियां उत्पन्न न होने दें। अक्टूबर के महीने में कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे, परंतु कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। नवंबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। दिसंबर के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोई काम जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मार्च के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अप्रैल के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामले सामने ला सकता है। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में अपने उतावले पर और ऊर्जा को सही दिशा देकर लाभ उठाने की कोशिश करें। जून के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा, परंतु दिनचर्या व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अगस्त के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्र का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कानों में सोना धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com