आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 11 Sep, 2023 07:58 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक, सहृदय और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक, सहृदय और सरल दिल के होते हैं। इनकी अत्यधिक भावुकता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। जिसका दूसरे लोग आज के समय में दुरुपयोग करते हैं तथा अपना फायदा निकालने की सोचते हैं। मूलांक 2 वालों को दूसरों की छोटी-छोटी बातें भी आहत कर जाती हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी परेशानी होती है। मूलांक 2 वाले जातक दूसरे लोगों के साथ बहुत जल्दी दिल का रिश्ता जोड़ लेते हैं तथा उनके हित के बारे में सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत कल्पनाशील होते हैं। ये लोग बहुत ही सृजनशील होते हैं। उनकी कल्पनाओं का छौर काफी विस्तृत होता है। मूलांक 2 वालों का शारीरिक बल चाहे इतना अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक संतुलन ही इनकी ताकत होता है। अपने परिवार में माता के साथ इनका घनिष्ठ संबंध होता है। इन लोगों के चेहरे पर चंद्रमा के समान आकर्षक आभा होती है। मूलांक 2 वाले जातकों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। एकाग्रता मजबूत होती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। इस साल खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छोटे बहन-भाइयों और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होंगे। इस वर्ष अपने क्रोध पर काबू रखें। सितंबर के महीने में अपने उतावलेपन पर काबू रखें और संयम के साथ काम लें। अक्टूबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे निभाने में आप बखूबी सक्षम हैं। अपनी सफलताओं के कारण अभिमान न करें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं। नवंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दिसंबर के महीने में विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। फरवरी के महीने में मां के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। उनसे कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। मार्च के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना करेंगे। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को अपना भेद न बताएं। मई के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। जून के महीने का समय निजी जीवन के नजरिये से अहम रहेगा। जीवनसाथी के कारण कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकते हैं। जुलाई के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन- भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अपने बल का दुरुपयोग न करें। सूर्य भगवान को जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से विशेष रूप से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!