Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Sep, 2023 07:38 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए जोश और ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। इस साल आप हर काम को पूरे उत्साह के साथ करने के लिए तत्पर रहेंगे परंतु जोश के साथ बुद्धि से भी काम लेने की जरूरत है अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। अपने अहंकार को अपनी सफलता के आगे न आने दें। सितंबर के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अभिमान को अपने आप से दूर रखें। नवंबर के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। दिसंबर के महीने में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में सरकारी नौकरी के योग बनते हैं। सरकारी काम भी सफल होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मार्च के महीने में धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। लोग आपके सीधेपन का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा। जुलाई के महीने के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। बेकार की सोच में उलझ कर अपने आपको मानसिक तनाव न दें। अगस्त के महीने में सेहत का ख्याल रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें। सूर्य भगवान को जल दें। यथा संभव तांबे के पात्र में जल पीएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com