Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2023 07:12 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चालाक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चालाक और चतुर होते हैं। ये लोग तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। हर परिस्थिति पर इनकी सोच और प्रतिक्रिया जन सामान्य से अलग होती है। ये लोग गैर परंपरावादी और नियमों को न मानने वाले होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक रूढ़िवादी पुरानी मान्यताओं को नहीं मानते और लगातार उन्हें परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। अक्सर मूलांक 4 वाले जातक इस कारण वैचारिक स्तर पर समाज और परिवार के खिलाफ हो जाते हैं। बहुत बार इन लोगों को मुख्यधारा से अलग-थलग समझा जाता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंग साथ दें तो इन लोगों की यही अलग सोचने की आदत, इन्हें बहुत कामयाब बना देती है। बहुत बार मूलांक 4 वाले जातकों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अकस्मात कर देने वाली सफलता को प्राप्त करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले व्यक्तियों के जीवन में अक्सर घटनाएं अकस्मात होती है, जिसका ये लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इन लोगों को चाहे सफलता हो या हार अचानक ही मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में या तो बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं या औसत के भी नीचे रह जाते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अक्टूबर के महीने में कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। नवंबर के महीने का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। दिसंबर के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। नकदी धन खर्च होगा। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। जून के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। हालांकि प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। अगस्त के महीने में भावनाओं में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सितंबर के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
