आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Nov, 2023 07:11 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।12 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।12 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इनका अनुभव प्रायः इन की उम्र से अधिक होता है। ये लोग हर चीज को बहुत जल्दी ग्रहण करने में सक्षम होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च कोटि की होती है। मुख्यतः इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्होंने अपने जीवन लक्ष्य काफी कोशिश स्तर के बनाएं होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते हैं। और सफलता भी हासिल करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार, शिक्षक, अध्यापक के रूप में कार्य करते हैं। लोग अक्सर इनसे सलाह लेना, इनकी बातें मानना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक भगवान में गहरी आस्था रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना होती है। परंतु स्वयं किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष नौकरी और कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। कुछ कार्यों में बहुत ज्यादा परफेक्शन के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। यह वर्ष उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग लाभ प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। सांस से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित होगा। फरवरी के महीने में जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। मार्च के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। नकदी धन खर्च होगा। अप्रैल के महीने में आपका मन किसी गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। मई के महीने में मेहनत अधिक करनी होगी परंतु यथासंभव परिणाम भी मिलेंगे। जून के महीने में अपने अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस होगी। अगस्त के महीने में मन प्रसन्न रहेगा। किसी को उधार दिए हुए धनराशि वापस मिल सकती है। सितंबर के महीने में बच्चे विदेशी शिक्षण शैली को अपनाने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में बड़ों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। सोने को न ही तो गिरवी रखे और न ही बेचें। गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रों का दान न करें। केले का दान मंदिर में करें। कानों में सोना धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!