आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jan, 2024 08:04 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचते चले आते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के प्रलोभन में आकर कोई निवेश न करें। फरवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यावसायिक और निजी दोनों स्तर पर अपने पहलुओं को संतुलित कर पाने में सफल रहेंगे। अप्रैल के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। मन कुछ चिंताओं को लेकर परेशान रहेगा। मई के महीने में मेहनत करके ही कार्य सफल होंगे, आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा। जून के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार लेकर आया है। किसी नए काम की जिम्मेदारी में सफल रहेंगे। अगस्त के महीने में बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने का समय भी आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे। अक्टूबर के महीने में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा है। बुद्धि और विवेक से सही निर्णय लेकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सात्विक और धार्मिक जीवन को अपनाएं। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!