Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2023 07:47 AM

26 जनवरी को बसंत पंचमी का महापर्व है। इस पर्व पर सरस्वती पूजन के साथ-साथ कामदेव का जन्मदिन भी मनाया जाता है। सही मायनों में भारतीय संस्कृति का मौलिक वेलेटाईन डे यही है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Basant Panchami and Valentines Day: 26 जनवरी को बसंत पंचमी का महापर्व है। इस पर्व पर सरस्वती पूजन के साथ-साथ कामदेव का जन्मदिन भी मनाया जाता है। सही मायनों में भारतीय संस्कृति का मौलिक वेलेटाईन डे यही है। भारतीय पर्व मूलत: मौसम और ऋतु परिवर्तन के आधार पर मनाए जाते हैं। प्रकृति भी इसमें अपना पूरा योगदान देती है। इस पर्व पर फूल अपने पराग कण (पुरूष शुक्राणु) को दूसरे मादा फूलों के अंडाणुओं तक पंहुचाते हैं। इस सर्जन की क्रिया को प्रकृति की रतिक्रिड़ा कहा जाता है। इस महापर्व पर आप भी अपने मनपंसद साथी को अपने वश में कर सकते हैं।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Basant Panchami 2023 Upay: स्फटिक की माला से क्लीं कामदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

पार्टनर की तस्वीर के सामने कड़छी में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
त्रीं हुं स्त्रीं नमः से लौंग को अभिमंत्रित करके अपने पार्टनर को किसी चीज में मिला कर खिला दें।
कामदेव का विधिवत पूजन करके उन पर लाल अथवा गुलाबी फूल चढ़ाकर अपने पार्टनर को गिफ्ट करें।
देवी कामाख्या पर रातरानी का इत्र चढ़ाकर अपने पार्टनर को भेंट करें।

पार्टनर से मिलने से पहले काम्या सिंदूर से तिलक करें। आपका साथी सदा के लिए आपके वश में आ जाएगा।
