Weekly Tarot Horoscope(28th may to 3rd june): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2023 09:00 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस हफ्ते व्यापार कर रहे लोगों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इस समय दूर दराज इलाके में अपने संपर्क स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते व्यापार कर रहे लोगों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इस समय दूर दराज इलाके में अपने संपर्क स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव लाइफ में चल रहे मन-मुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी भी कार्य को करने से पहले बड़ों की सलाह लेने की आवश्यकता है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत को लेकर मन में परेशानी रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा के आगे घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

वृष- इस सप्ताह नए रोजगार के अवसर बनेंगे, धन की आवक बढ़ेगी। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्य की शुरुआत घर से होगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई के साथ - साथ खेल-कूद में भी लगा रहेगा। प्रेम संबंधो में मधुरता बनी रहेगी और साथी का सहयोग मिलेगा। शरीर में चोट आदि लग सकती है, सावधान रहें।  
उपाय- प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मिथुन- इस वीक कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी आदि से मदद मिल सकती है। सप्ताह के आखिर में व्यवसाय में लाभ होगा, धन में इजाफा होगा। सरकारी मामलों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें। प्रेमी से मन-मुटाव हो सकता। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी, लापरवाही न करें।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पण करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए यह वीक शुभता और सौभाग्य से भरपूर रहेगा। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। सप्ताह के शुरुआत में आपकी रुचि सामाजिक धार्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोग नई जगह पर जाने का मन बना सकते हैं। हफ्ते के आखिर में चोट लगने या एक्सीडेंट होने की संभावना है।
उपाय- कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

सिंह- इस हफ्ते नया काम खोलने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अटके कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट से जुड़ा काम हल होगा और कारोबार की यात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। संतान की तरक्की को देखकर परिवार में खुशी की लहर बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन    
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

कन्या- इस वीक पुरानी चिंताओं से छुटकारा मिलता हुआ दिखाई देगा। अतीत में यदि किसी को पैसे उधार दिए थे या किसी जगह पर निवेश किया था, तो लाभ मिलने की संभावना है। युवा अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
उपाय- हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस वीक पुराने पैसे जहां अटके हुए थे, वहां से वापिस मिल सकते हैं। यह पूरा सप्ताह व्यापार करने वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, आय के बहुत से साधन बनेंगे। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों को खुशखबरी मिलेगी। युवा आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सीने की जलन बढ़ सकती है।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- यह सप्ताह निवेश करने वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। जिस जगह भी पैसा लगाएंगे दोगुना फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जो लोग प्रमोशन की चाहत में थे, उन्हें जल्द ही प्रमोशन मिलेगा। वीक के मध्य में कोर्ट- कचहरी संबंधी मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी आपसे स्वयं सुलह- समझौता करने का प्रयास करेंगे। इस वीक वाहन का प्रयोग कम से कम करें।
उपाय- भैरों बाबा की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

धनु- इस हफ्ते बिजनेस में बहुत बड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकता है, जिससे बहुत लाभ होगा। कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन अपनी सूझबूझ के साथ हर मुश्किल का डट कर सामना करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में किसी का रिश्ता होने से खुशी की लहर बनी रहेगी। हाई बीपी के मरीज ज्यादा तनाव न लें।
उपाय- महादेव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मकर- इस सप्ताह बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया ट्राई करने का प्लान बनाएंगे। वीक की शुरुआत में ही ऑफिस के अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है, क्रोध पर संयम बनाए रखें। युवा किसी जिद के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। परिवार के साथ मिलकर नया वाहन या भूमि खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग- बादामी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कुंभ- यह वीक आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए बीते कुछ समय से भटक रहे थे तो आप की यह मनोकामना भी पूरी होगी। युवा करियर को लेकर उलझन में रहेंगे। परिवार वालों के साथ बैठकर मन की बात करें। बढ़ती गर्मी की वजह से थकान रह सकती है।
उपाय- चींटियों को सूखा आटा डालें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मीन- नौकरीपेशा लोगों के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को फोन के माध्यम से अचानक कोई नई जानकारी मिल सकती है, जो बहुत फायदेमंद साबित होगी। अधिकारियों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। छात्र वर्तमान समय में मेहनत करने की बजाय भविष्य की चिंता में लगे रहेंगे। लो बी.पी और शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!