Weekly Tarot Horoscope(16th- 22nd june): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 16 Jul, 2023 08:19 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस हफ्ते ग्रहों की सकारात्मक शक्तियां आपके साथ रहेंगी। नौकरी के लिहाज से पूरा सप्ताह आपको फायदा मिलने की संभावना है। संतान के करियर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते ग्रहों की सकारात्मक शक्तियां आपके साथ रहेंगी। नौकरी के लिहाज से पूरा सप्ताह आपको फायदा मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अगर सेहत की बात करें तो इस वीक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे।
उपाय- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृष- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बहुत से नए अवसर प्राप्त होंगे, आलस्य न करें। युवा वर्ग परिवार की इच्छा
के विरुद्ध जो काम करेंगे, उससे भविष्य में परेशानी खड़ी होगी। छात्र पढ़ाई के अलावा अपनी स्किल्स पर भी ध्यान दें। परिवार में किसी तरह का दुःख भरा समय देखना पड़ेगा लेकिन जल्दी ही सब सही हो जाएगा।
उपाय- गणेश जी को हरी दाल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है, पूरा वीक बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को समझने का प्रयास करेंगे, तभी काम सही होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कपड़े का काम करने वालों के लिए सप्ताह थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। घर के बच्चे बदलते मौसम की वजह से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
उपाय- उधार लेने और देने से बचें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कर्क- इस वीक कोई नया काम शुरू करने के लिए परिवार का साथ और प्रेम मिलेगा। नौकरी की बात करें तो काम का बोझ अधिक रह सकता है। करियर को लेकर युवाओं के मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे। वाणी में सौम्यता रखें नहीं तो पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। छात्रों को अधिक परिश्रम की जरुरत पड़ेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें।
उपाय-घर से मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

सिंह- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार के हर काम को अपनी देखरेख में करवाएं। संतान की तरफ से कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में हंसी-खुशी भरा समय बिताएंगे। दोस्त से चल रहा मन-मुटाव दूर करने का भरपूर प्रयास करें। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताना न भूलें।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

कन्या- इस वीक धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापार में अचानक से बदलाव आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सा तोहफा मिलेगा। यात्रा पर जाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें नहीं तो किसी से लड़ाई होने की सम्भावना है। सेहत के लिए हफ्ता सही रहेगा।
उपाय- वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस वीक की शुरुआत में कहीं से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में भरपूर लाभ मिलेगा, फिर भी मन अशांत रहेगा। बहन-भाई के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। नौकरी के लिहाज से सप्ताह का अंत समय परेशानी वाला रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- चावल का दान करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस वीक खर्चों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार के किसी काम को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। छात्रों को शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन करवाने का प्लान बना सकते हैं। युवा आत्मविश्वास के साथ किसी रिस्क वाले काम को करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र के काम में मन नहीं लगेगा। वाणी में कठोरता न रखें नहीं तो किसी से अनबन होने की संभावना है। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहारा लेंगे। जो लोग विदेश जाने के चाहवान हैं, उन्हें बाहर जाने का मौका मिल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मकर- इस वीक आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी। घर की जिम्मेदारियों से मन बोझ के तले दबा रहेगा। व्यापार में आय बनने का भरपूर आसार हैं। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को काम पूरा करने के लिए किसी दूसरी जगह पर जाना पड़ सकता है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे थोड़ा स्थगित कर दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। घर की साज-सज्जा के लिए धन खर्च हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का घी के साथ अभिषेक करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मीन- इस सप्ताह की शुरुआत में ही कोई लाभकारी जानकारी प्राप्त होगी। नौकरी की बात करें तो समय थोड़ा बिजी रह सकता है। व्यापार में कर्मचारियों की गलती का हर्जाना आपको भुगतना पड़ेगा। युवाओं के मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में अशांति वाला माहौल बना रहेगा। सेहत को सही करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
उपाय- गाय को पहली रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व

शुभ अंक-

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!