फीनिक्स के रेस्तरां में 9 लोगों को मारी गोली

Edited By Updated: 05 May, 2025 05:24 PM

9 people shot at restaurant in suburban phoenix

अमेरिका के एरिज़ोना राज्य की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले शहर फीनिक्स  के एक रेस्तरां में रविवार रात नौ लोगों को गोली

International Desk: अमेरिका के एरिज़ोना राज्य की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले शहर फीनिक्स  के एक रेस्तरां में रविवार रात नौ लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्लेनडेल पुलिस के अधिकारी मोरोनी मेंडेज़ ने घटनास्थल पर बताया कि पुलिस को लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर एल कैमरोन गिगांटे मैरिसकोस एंड स्टीकहाउस में गोलीबारी की सूचना मिली।

 

मेंडेज़ ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़ितों की संख्या तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन माना जा रहा है कि नौ लोगों को गोली मारी गई। पीड़ितों की चिकित्सा स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। मेंडेज़ के अनुसार, पुलिस का मानना ​​है कि इस घटना में एक से ज़्यादा ‘शूटर' शामिल थे। जांचकर्ताओं ने किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!