सोमालिया में कैफे के बाहर बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
Edited By Utsav Singh,Updated: 15 Jul, 2024 05:11 PM

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को एक कैफे के बाहर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मोगादिशू : सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को एक कैफे के बाहर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोमाली पुलिस के प्रवक्ता मेजर अब्दिफिताह अदेन हस्सा ने बताया कि कुछ लोग कैफे के अंदर टीवी पर स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरोपियन चैंपियनशिप फुटबॉल मैच का फाइनल देख रहे थे तभी बाहर एक कार में विस्फोट हो गया। यह कार विस्फोटकों से भरी हुई थी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमले में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल की बताई जा रहीं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं जिनमें विस्फोट के बाद कैफे के बाहर आग दिखाई दे रही है। चश्मदीद इस्माइल अदेन ने फोन पर बताया, "कुछ दर्शक कैफे की दीवार फांदने की कोशिश करते हुए घायल हो गए जबकि कुछ भगदड़ में घायल हो गए।"
उन्होंने कहा कि विस्फोट के समय अधिकतर पीड़ित सड़क पर थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है। सोमालिया की सरकार चरमपंथी समूह ‘अल-शबाब' के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रही है। इस समूह को अमेरिका ने अल-कायदा के सबसे खतरनाक संगठनों में से एक बताया है।
Related Story

हाईवे पर मौत का तांडव: दो मिनीबसों की भिड़ंत बाद आ घुसी SUV, 21 लोगों की मौत व कई गंभीर घायल

यूक्रेन में रूसी ड्रोन ने अब यात्री बस को बनाया निशाना, 5 लोगों की मौत व 7 घायल

BLA ने पाकिस्तान की 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा किया; सैन्य विमान उड़ाया व हथियार लूटे, IED...

सीरिया में हथियारों के गोदाम में जोरदार धमाका, 14 लोगों की मौ'त; 11 घायल

20 साल का लड़का 326 बार नौकरी से हुआ रिजेक्ट, फिर ऐसा पलटा गेम कि सोशल मीडिया पर छा गई कहानी

सूडान में सोने की खदान ढही : 11 मजदूरों की मौ'त, 30 घायल; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

चीन : कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत

Helicopter Crashed: लॉस एंजिल्स में बस दुर्घटना की कवरेज कर रहे न्यूज़ हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों...

फिलीपींस: पैसेंजर फेरी में आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

गाजा में भरभराकर गिरी जर्जर इमारत, 11 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत