हिमाचल, जम्मू और Uttarakhand में बर्फबारी, ठंड में इजाफा, तूफानी हवाओं का Alert जारी

Edited By Updated: 09 Feb, 2025 08:38 AM

alert issued for snowfall increase in cold

देश के तीन प्रमुख पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में इस समय बर्फबारी हो रही है जिससे उत्तर भारत में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने के कारण देश के 10 से अधिक राज्यों में...

नेशनल डेस्क। देश के तीन प्रमुख पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में इस समय बर्फबारी हो रही है जिससे उत्तर भारत में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने के कारण देश के 10 से अधिक राज्यों में तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। दिल्ली से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

कई राज्यों में ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मध्य प्रदेश में यह रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोल्ड वेव का असर देखने को मिल रहा है जिससे सुबह और शाम के वक्त सूखी ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान में भी शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में भी कोल्ड वेव का असर था और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

ताजा मौसमी स्थितियां

मौसम विभाग ने बताया कि 8 फरवरी की रात एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिससे उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलने की संभावना है। पाकिस्तान के ऊपर बना ट्रफ (वायुमंडलीय दबाव क्षेत्र) पूर्व की ओर बढ़ेगा जिससे भारत में मौसम में बदलाव आएगा। 13 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं और मैदानी इलाकों में बारिश और शीतलहर का असर रहेगा। वर्तमान में उत्तर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है जिससे मौसम और बिगड़ सकता है।

तूफानी हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में 12 फरवरी तक तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने और भारी वर्षा हो सकती है। 10 फरवरी तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

दिल्ली और एनसीआर में पिछले पांच दिन से शीतलहर चल रही है जिससे सुबह और शाम ठंडक का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ा गर्म महसूस हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 23.33 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में आज सुबह हल्की ठंड है हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे है और हवा में 13% नमी है। मौसम विभाग ने 11 और 12 फरवरी को दिल्ली-NCR में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!