सामूहिक प्रयासों से भविष्य की पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को और हरा-भरा बनाया जा सकता है: द्रौपदी मुर्मू

Edited By Updated: 05 Jun, 2025 11:14 AM

collective efforts can make the earth greener for future

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए उठाया गया हर कदम मायने रखता है तथा सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी को भविष्य की पीढ़ियों के लिए और अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है। मुर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए उठाया गया हर कदम मायने रखता है तथा सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी को भविष्य की पीढ़ियों के लिए और अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है। मुर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक ‘पोस्ट' साझा कर लोगों से धरती की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराने तथा संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने को कहा।

PunjabKesari

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पर्यावरण के लिए किया गया प्रत्येक कार्य फर्क पैदा करता है और हमारे सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी भावी पीढ़ियों के लिए अधिक हरी-भरी हो सकती है।'' संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 1973 से पांच जून को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!