Breaking




Rain Alert: दिल्लीवालों सावधान! जमकर होने वाली है बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 29 Apr, 2025 02:00 AM

delhi weather today when will there be thunderstorms and rain in delhi

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस हफ्ते तेज गर्मी से कुछ दिनों के लिए छुटकारा मिलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस हफ्ते तेज गर्मी से कुछ दिनों के लिए छुटकारा मिलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाएं भी अच्छी रफ्तार से चलेंगी, जिससे मौसम में ठंडक आ सकती है।

बुधवार तक रहेगा बादलों का डेरा

मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार तक दिल्ली में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम के समय हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसके तहत दिल्ली में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। येलो अलर्ट का मतलब है कि लोगों को मौसम में संभावित बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

तापमान में भी आएगा बदलाव

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है और मौसम सुहावना बना रहेगा।

दिल्लीवालों के लिए राहत के संकेत

गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को इस हफ्ते राहत मिल सकती है। शाम के समय होने वाली बारिश और चलने वाली हवाओं से तापमान में कमी आएगी और वातावरण भी कुछ हद तक ठंडा रहेगा। इसलिए बाहर निकलते समय मौसम के बदलाव को ध्यान में रखकर तैयार रहें।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!