Gold Rate: 3,240 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानें आज के ताजा दाम

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 07:17 PM

gold rate gold becomes cheaper by rs 3 240 know today s latest price

देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। लगातार सातवें कारोबारी दिन सोमवार को भी सोना सस्ता हुआ। इस दौरान सोने की कीमत में कुल ₹3200 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। लगातार सातवें कारोबारी दिन सोमवार को भी सोना सस्ता हुआ। इस दौरान सोने की कीमत में कुल ₹3200 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक हालात स्थिर होने से 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी आई है, जिससे इसकी कीमतें नीचे आई हैं।

दिल्ली में क्या हैं ताजा रेट?

  • अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव ₹200 घटकर ₹97,470 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को इसका भाव ₹97,670 था।
  • इसी तरह, 99.5% प्योरिटी वाला सोना ₹150 गिरकर ₹97,050 प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले कारोबारी दिन ₹97,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
  • चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई। सोमवार को चांदी ₹200 घटकर ₹1,02,800 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि शुक्रवार को यह ₹1,03,000 पर बंद हुई थी।

ग्लोबल और वायदा बाजार में क्या हाल?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव ₹520 बढ़कर ₹95,990 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
वैश्विक बाजार में भी हल्का सुधार देखने को मिला, जहां हाजिर सोना $12.06 (0.37%) बढ़कर $3,286.31 प्रति औंस हो गया।

क्यों गिर रही हैं कीमतें?

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं में कमी से सोने की मांग घटी है।

  • ईरान-इजराइल तनाव में हालिया नरमी,
  • अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापार समझौतों में प्रगति,
  • और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण

महंगाई पर दबाव कम हुआ है, जिससे सोने की निवेश के रूप में मांग कम हुई है। हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर भविष्य में फिर से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता है या वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता आती है, तो सोने की कीमतों में दोबारा तेजी आ सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!