Weathr Alert: इस राज्य में बारिश की पड़ेगी मार, कोहरे की संभावना... IMD की चेतावनी जारी

Edited By Updated: 14 Jan, 2026 07:58 PM

weather alert this state will be hit by heavy rains with a possibility of fog

देशभर में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच मौसम और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली और आसपास के नेशनल...

नेशनल डेस्क: देशभर में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच मौसम और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली और आसपास के नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में कोल्ड वेव की स्थिति और गंभीर हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बना हुआ है। सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है और रेल व हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

दिल्ली-NCR पर ठंड और कोहरे का डबल अटैक

दिल्ली-NCR में बीते एक हफ्ते से कोल्ड वेव जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो तेज हवाओं के कारण शून्य डिग्री के आसपास महसूस हुआ। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कहीं घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है तो कहीं धूप निकल रही है। IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, राज्य में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
14 जनवरी की सुबह आगरा, नोएडा, लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मकर संक्रांति और खिचड़ी के त्योहार के बीच 15 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे हल्की बारिश के आसार हैं।

इन तारीखों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। IMD ने आज UP के 28 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां विजिबिलिटी 100 से 500 मीटर तक रह सकती है। मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

तापमान में और गिरावट की आशंका

पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर, सुल्तानपुर, बलिया, मऊ और आसपास के इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। दिन में धूप जरूर निकलेगी, लेकिन दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बना रहेगा। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र में मौसम ने बदला रुख

IMD ने महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटों का अहम अलर्ट जारी किया है। राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है और ज्यादातर इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बनी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में बादल छाए रह सकते हैं। सेंट्रल महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के संकेत भी मिले हैं, जिससे कोल्ड वेव की तीव्रता कुछ हद तक कम हुई है।

महाराष्ट्र में इलाकेवार मौसम का हाल

कोंकण: मुंबई में अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 20°C रह सकता है। सुबह-रात हल्की ठंड और दिन में उमस महसूस होगी।
पश्चिमी महाराष्ट्र: पुणे और सतारा में सुबह ठंड रहेगी। पुणे में अधिकतम 30°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है।
मराठवाड़ा: छत्रपति संभाजीनगर में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 12°C रह सकता है। रात की ठंड में थोड़ी कमी आई है।
उत्तर महाराष्ट्र: नासिक में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 14°C रहने की संभावना है, कुछ इलाकों में सुबह कोहरा भी पड़ सकता है।
विदर्भ: नागपुर में अधिकतम 30°C और न्यूनतम 11°C रह सकता है। सुबह ठंड का असर रहेगा।

मौसम के उतार-चढ़ाव पर हेल्थ अलर्ट

IMD ने चेतावनी दी है कि तापमान में बार-बार हो रहे बदलाव से सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड के समय गर्म कपड़े पहनें, सावधानी बरतें और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!