इंडोनेशिया में शुरू हुआ "Candi Nusantara" मिशन, पूरे द्वीपसमूह में बनेंगे 1000 हिंदू मंदिर (Video)

Edited By Updated: 26 Jun, 2025 11:44 AM

indonesia hindus launch candi nusantara building 1000 temples

इंडोनेशिया में  हिंदू धर्म का एक भव्य और ऐतिहासिक पुनर्जागरण  देखने को मिल रहा है। जावा द्वीप  के  स्थानीय जावानीज हिंदू समुदाय  ने...

International Desk:  इंडोनेशिया में  हिंदू धर्म का एक भव्य और ऐतिहासिक पुनर्जागरण  देखने को मिल रहा है। जावा द्वीप  के  स्थानीय जावानीज हिंदू समुदाय  ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है जिसका नाम है "1000 चंडी नुसंतारा" ।इस परियोजना के तहत पूरे  इंडोनेशियाई द्वीपसमूह नुसंतारा (Nusantara)  में  1000 नए हिंदू मंदिर  बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्राचीन हिंदू परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक विरासत का पुनर्निर्माण और पुनर्जीवन करना है ।

 

🚨HISTORIC REVIVAL IN INDONESIA🚨
Javanese Hindus launch “1000 Candi Nusantara”, building 1000 temples to revive ancient Hindu traditions across the archipelago! 🛕🔥
A bold cultural 🚩 renaissance 🇮🇩🕉️ pic.twitter.com/EUJemCBwyz

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 25, 2025

इस अभियान के तहत इंडोनेशिया के विभिन्न द्वीप, विशेषकर जावा, बाली, सुलावेसी, सुमात्रा और पूर्वी नुसा तेंगारा में ऐतिहासिक हिंदू धरोहरों को पुनर्जीवित करना, स्थानीय जावानीज लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व को पुनर्स्थापित करना व हिंदू धर्म के शांतिपूर्ण और समावेशी मूल्यों का प्रचार करना है। यहां ‘ Candi ’ शब्द का अर्थ है  मंदिर, जो खासकर इंडोनेशिया और मलेशिया के हिंदू-बौद्ध स्मारकों के लिए प्रयोग होता है।

 

बाली और जावा में प्राचीन काल में हजारों ऐसे मंदिर बनाए गए थे जो आज भी संस्कृति की पहचान हैं। यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि यह इंडोनेशिया की प्राचीन हिंदू सभ्यता खासकर माजापहित और श्रीविजय साम्राज्य  की यादों को फिर से जीवंत करती है। ये मंदिर उस गौरवशाली अतीत को दर्शाते हैं जब इंडोनेशिया में हिंदू धर्म का वर्चस्व था। हालांकि यह परियोजना स्थानीय जावानीज हिंदुओं द्वारा शुरू की गई है लेकिन इसे कई  बाली हिंदू संगठनों, सांस्कृतिक समूहों, और कुछ क्षेत्रीय सरकारों  का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह अभियान अब  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बन चुका है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!