पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना की सच्ची संरक्षक है मोदी सरकार: CM रेखा गुप्ता

Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Jun, 2025 09:03 PM

modi government is the true protector of the spirit of punjabi cm rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली को लूटने वाले अब पंजाब में आकर इस राज्य को लूट रहे हैं। जनता की मार से दिल्ली में भागे आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में जनता की मेहनत की कमाई को चूस रहे हैं।

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली को लूटने वाले अब पंजाब में आकर इस राज्य को लूट रहे हैं। जनता की मार से दिल्ली में भागे आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में जनता की मेहनत की कमाई को चूस रहे हैं। पंजाब नशे की गिरफ्त में डूब रहा है, बिल्डर माफिया गरीब किसानों की जमीन हड़प रहे हैं, किसानों को उनकी खेती का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। पंजाब सरकार नशे में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में केंद्र की मोदी की सरकार के साथ डबल इंजन की सरकार तेज स्पीड से दौड़ रही है। दिल्ली में विकास के काम तेजी से किए जा रहे हैं। 100 दिन में किए गए अपने सभी कार्यों के माध्यम से हमारी सरकार की नीति और नियति स्पष्ट हो गई है। श्रीमती गुप्ता ने यह भी कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना की सच्ची संरक्षक है देश की मोदी सरकार।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने विकास कार्य नहीं किए, उसी तरह पंजाब की भी 'आप' सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की पूर्व सरकार की हकीकत भी आपको बताने आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री तो मात्र एक मुखौटा हैं। राज्य की सरकार तो दिल्ली से चलाई जा रही है। इस सरकार ने पंजाब की बहनों को हर माह एक हजार रुपये देने का वादा किया था। साढ़े तीन साल हो गए और बहनों को एक रुपया भी नहीं मिला।

पंजाब सरकार ने किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? इस राज्य की जनता के खून पसीने की कमाई से दिल्ली के आप नेता पंजाब में मौज उड़ा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल से सवाल पूछा कि उन्होंने कहा था कि पंजाब में क्लिनिक खोलेंगे, गांवों में नए स्कूल बनाएंगे। उन्होंने वादा किया था कि नशे के खिलाफ युद्ध चलाएंगे। लेकिन इन लोगों ने उलटे नशा माफिया से सांठगांठ कर ली और राज्य को नशे में धकेल दिया। नकली शराब से लोग मर रहे हैं। राज्य के युवा सफेद चिट्टे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहे हैं और सरकार नशा माफिया से सांठगांठ कर रही है। लेकिन ये चुप हैं। ये लोग तो बिल्डर माफिया से मिलकर गरीब किसानों की जमीन भी हथिया रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की राजनीति कर दिल्ली को खोखला बना दिया। अब इनकी पार्टी के नेता पंजाब को खोखला कर रहे हैं। इन्होंने अपनी गलत नीतियों के कारण पंजाब को चार लाख करोड़ के कर्ज के नीचे दबा दिया। जो पंजाब सरकार खुद नशे में रहती हो, वह पंजाब को कैसे नशा मुक्त करेंगे। राज्य की जनता को इसका जवाब देना होगा। आम आदमी पार्टी के नेता राज्य की सुरक्षा तक से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल, दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने का वादा किया था। उसकी बात तो छोड़िए, इन लोगों ने दिल्ली को दस साल पीछे धकेल दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक भी विकास का काम नहीं किया और विज्ञापनों के नाम पर जबर्दस्त भ्रष्टाचार किया। केजरीवाल की सरकार, प्रचार की सरकार थी। अब वही प्रचार का मॉडल, पंजाब में फ़ॉलो कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 'आप' सरकार ने पराली से प्रदूषण खत्म करने के लिए एक दवाई बनाने का दावा किया। उस दवाई के प्रचार पर उन्होंने 80 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। लेकिन पराली का प्रदूषण जरा भी खत्म नहीं हुआ। उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली से आई दवा पंजाब में छिड़की गई और कहीं प्रदूषण कम हुआ? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे अनेक उदाहरण हैं। उनके पास 'आप'  सरकार का कच्चा चिट्ठा है। दिल्ली में शॉपिंग फेस्टिवल के नाम पर विज्ञापन के रूप में 25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। हैरानी की बात है कि दिल्ली की शॉपिंग फेस्टिवल हुआ ही नहीं। दिल्ली के हर गली में पाठशाला खोलने का वायदा करने वालो ने, घर घर में मधुशाला खोल दी थी। दिल्ली को शराबी नगरी बना कर रख दिया गया था। 

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान एक भी पंजाबी और सिख को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। अब दिल्ली के रिजेक्ट मंत्री पंजाब पर शासन कर रहे हैं। ये लोग सत्ता के लोभी हैं। इन्हें दिल्ली से भगाया गया है और अब ये पंजाब में बसेरा कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में हमारी सरकार जनता के किए वादे पूरे करने के लिए प्रभावी काम कर रही है। केंद्र की श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ हमारी सरकार डबल इंजन की स्पीड पर है। हम देश की राजधानी को "विकसित दिल्ली" बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 100 दिन में जो काम करने के जो वादे किए थे, उसे हमने पूरा कर दिया है। अब दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई है। दिल्ली की जनता को ना सिर्फ 5 लाख रुपये का फ्री इलाज मिलेगा, बल्कि दिल्ली सरकार 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप अप भी दे रही है। यानी दिल्ली वालों को 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।  

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि शिक्षा क्रांति वाले साहब तो शराब क्रांति में व्यस्त थे। दिल्ली में एक भी एक नया सरकारी स्कूल, कॉलेज नहीं बनाया गया। केवल कागज़ों पर यूनिवर्सिटी बनाई, वाइस चांसलर तक नियुक्त कर दिया। अब प्राइवेट स्कूल के नाम पर लगातार झूठ बोलने वालो से पूछना चाहिए की दस वर्षों में आपने स्कूल की फीस नियंत्रित करने के लिए, कौन सा पारदर्शी सिस्टम बनाया? सत्य तो यह है की इनके मंत्री और विधायक प्राइवेट स्कूलों के एडमिशन के नाम पर रंगदारी वसूलते थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने कैबिनेट में स्कूल फीस नियंत्रण आर्डिनेंस पास कर दिया है। अब कोई भी प्राइवेट स्कूल मनमानी ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, बच्चों और पैरेंट्स को तंग नहीं कर सकेंगे। पूरा सिस्टम पारदर्शी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना का सम्मान करती है।

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में पहली बार दिल्ली की सरकार, देश की सरकार के साथ डट कर खड़ी रही, देश के परम वीरों से 'सिंदूर' का सबूत नहीं मांगा गया, नहीं तो पहले की सरकारों ने देश सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर देश की सेना का अपमान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब, वीरों की भूमि है। आज देश अगर सुरक्षित है, तो देश की सेवा में लगे, पंजाब के गबरू जवानों के योगदान को याद रखना होगा। पंजाब अन्नदाताओं की भूमि है, देश का पेट भरता है। लेकिन दुख की बात है कि यहां की सरकार ने उन्हें भी राजनैतिक हथियार बनाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से कहा कि आप इनके झांसे में न आइए। साढ़े तीन साल बीत गए, इनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब ये अपने बचे कार्यकाल में कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज लुधियाना वेस्ट से पार्टी के उम्मीदवार श्री जीवन गुप्ता के पक्ष में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!