Raj Kushwaha: सोनम ने जिस राज कुशवाहा के लिए पति को मरवाया, अब उसकी तस्वीर आई सामने

Edited By Updated: 09 Jun, 2025 02:24 PM

sonam raja raghuvanshi indore police raj kushwaha

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने 21 वर्षीय राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया है, जो इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। राज के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहली तस्वीर...

नेशनल डेस्क:  इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने 21 वर्षीय राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया है, जो इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। राज के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहली तस्वीर सामने आई है। वहीं चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

राज कुशवाहा, जो इंदौर में सोनम रघुवंशी के ऑफिस में काम करता था, को कॉल डिटेल्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि राज ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

इस मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी भी हुई है। वह पहले मेघालय से गायब हो गई थी, लेकिन बाद में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे से गिरफ्तार हुई। पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की सुपारी दी थी।

PunjabKesari
इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों में विशाल विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश राजपूत शामिल हैं। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। 

 बहुत खुश थे सोनम और राजा
राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि सोनम राजा की हत्या कर सकती है क्योंकि दोनों शादी के बाद बहुक खुश थे। उन्होंने कहा, 'जब दोनों की शादी फिक्स हुई तो वे बहुत खुश थे। वहीं उनका कहना है कि  मेघालय सरकार झूठ नहीं बोल रही है कि सोनम राजा की हत्या में शामिल है. उसके इसमें शामिल होने की पूरी संभावना है।

 विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा और सोनम सिर्फ असम में कामाख्या माता मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर वे शिलॉन्ग चले गए और मेघालय जाने का प्लान कैसे बना, हम नहीं जानते।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!