भारत घूमने आए श्रीलंकाई  नागरिकों का पंजाब में अपहरण, हैरान कर देगा फिल्मी स्टाइल मामला

Edited By Updated: 02 Jan, 2025 06:30 PM

sri lankan tourists kidnapped in amritsar two arrested

भारत भ्रमण पर आए एक श्रीलंकाई जोड़े के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को पंजाब के जिला अमृतसर की....

International Desk: भारत भ्रमण पर आए एक श्रीलंकाई जोड़े के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को पंजाब के जिला अमृतसर की पुलिस ने एक नाटकीय बचाव अभियान के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रीलंका के छह नागरिक  जहान, करबिका, ललित पियंथा, कनिष्का, सुमर्धन और निलुजतिन भारत घूमने आए थे। दिल्ली में उनकी मुलाकात पहली बार एक अन्य श्रीलंकाई नागरिक असिथा से हुई, जिसने उन्हें झूठे वादे के तहत अमृतसर जाने के लिए राजी कर लिया।

 

 पढ़ें विदेश की अब तक की यह बड़ी खबरें
 

उसने दावा किया था कि वह उनके लिए अल्बानिया के वर्क वीजा की व्यवस्था कर सकता है। अमृतसर पहुंचने पर  ये पर्यटक एक निजी होटल में ठहरे, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि वहां उनके लिए एक साजिश रची गई है। अपहरणकर्ताओं अंकित और इंदरजीत सिंह  ने उनका भरोसा जीतकर  पर्यटक जोड़े  एक पुरुष और एक महिला  को अगवा कर लिया और उन्हें एक अन्य होटल में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद, उन्होंने बाकी दोस्तों से $8000 फिरौती की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। होशियारपुर पुलिस की मदद से फोन ट्रेसिंग तकनीक का उपयोग कर अपहरणकर्ताओं का पता लगाया गया। बचाव अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अंकित निवासी गांव लिटंन डाकखाना रामगढ़ कपूरथला तथा 23 वर्षीय इंद्रजीत सिंह निवासी गांव चंदपुर थाना पतारा जालंधर देहाती के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी अभी फरार है, और उसकी तलाश जारी है। कमिश्नर भुल्लर ने कहा, "अंकित, जो पहले भारत से निर्वासित किया गया था, इस साजिश में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"  अगवा किए गए दोनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। श्रीलंकाई पर्यटकों के समूह को पुलिस ने भारत में उनके प्रवास के दौरान पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!