तांत्रिक ने अनुष्ठान के नाम पर भाई की पत्नी के साथ किया रेप, बोला- तुम्हारी किस्मत बदल दूंगा
Edited By Radhika,Updated: 12 Mar, 2025 06:36 PM

गुजरात के सूरत से एक हैरानीजनक घटना सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने अपने ही भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अपने चचेरे भाई के घर पर रुका था। उसने अपने भाई को कहा था कि उसकी किस्मत खुलने वाली है।
नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत से एक हैरानीजनक घटना सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने अपने ही भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अपने चचेरे भाई के घर पर रुका था। उसने अपने भाई को कहा था कि उसकी किस्मत खुलने वाली है, इसके लिए वो उसके लिए एक खास अनुष्ठान करेगा। आरोपी ने इस अनुष्ठान के नाम पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस खबर के सामने आने के बाद आरोपी की पिटाई भी हुई। लोगों ने उसका सिर मुंडवा कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अनुष्ठान के बहाने किया रेप-
पुलिस का कहना है कि तांत्रिक ने पहले भी अनुष्ठान के नाम पर उसी इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम दिया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। इसके बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है और पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है।