Edited By ,Updated: 16 Mar, 2016 05:23 PM

देश में फरवरी महीने में जी.एस.एम. उपभोक्ताओं की संख्या 72.5 लाख (0.95 फीसदी) बढ़कर 76.87 करोड़ पर पहुंच गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आज जारी आंकड़ों
नई दिल्लीः देश में फरवरी महीने में जी.एस.एम. उपभोक्ताओं की संख्या 72.5 लाख (0.95 फीसदी) बढ़कर 76.87 करोड़ पर पहुंच गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य अवधि में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल की जी.एस.एम. सेवा से सर्वाधिक 29 लाख ग्राहक जुड़े और उसकी कुल संख्या बढ़कर 24.87 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान वोडाफोन के जी.एस.एम. ग्राहकों की संख्या 20.3 लाख बढ़कर 19.68 करोड़, आइडिया की 14.6 लाख की बढ़ौतरी के साथ 17.47 करोड़, एयरसेल की 6 लाख की बढ़त लेकर 8.67 करोड़, टैलीनॉर की 2.5 लाख बढ़कर 5.17 करोड़ और एम.टी.एन.एल. की 10 हजार के इजाफ के साथ 35.5 लाख पर रही। वहीं, वीडियोकॉन के जी.एस.एम. उपभोक्ताओं की संख्या में 20 हजार की कमी आई और यह 67.3 लाख रह गई।
फरवरी 2016 में 9 लाख 10 हजार नए ग्राहकों को जोड़कर कुल 6.91 करोड़ ग्राहकों के साथ यूपी ईस्ट सर्वाधिक जी.एस.एम. उपभोक्तओं वाला सर्किल बन गया है। इस दौरान सबसे अधिक 28.4 लाख नए ग्राहक तमिलनाडु सर्किल में जुड़े और वहां इसकी कुल संख्या बढ़कर 5.05 करोड़ पर पहुंच गई।
महाराष्ट्र सर्किल में नए उपभोक्तओं की संख्या में 8.3 लाख का इजाफा हुआ और यह 6.57 करोड़ पर तथा बिहार में 9.9 लाख बढ़कर 6.40 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई सर्किल में यह आंकड़ा 23.3 लाख घटकर 96.4 लाख रह गई।