होली से पहले झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक बार फिर 60000 के पार पहुंचा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Mar, 2023 12:59 PM

stock market swings before holi bse once again crosses 60000

होली की छुट्टियों से पहले सोमवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर भाव में तेजी और 8 कंपनियों में अपर सर्किट लगने का असर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों पर देखा गया। फिलहाल सेंसेक्स 580 अंकों की बढ़त के साथ...

नई दिल्लीः होली की छुट्टियों से पहले सोमवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर भाव में तेजी और 8 कंपनियों में अपर सर्किट लगने का असर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों पर देखा गया। फिलहाल सेंसेक्स 580 अंकों की बढ़त के साथ 60,389 और निफ्टी 161 अंकों की तेजी के साथ 17,755.60 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक्नोलॉजीस और निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर टॉप गेनर बनकर उभरे।

Adani Stocks में लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार में रौनक की मुख्य वजह अडानी ग्रुप की 8 कंपनियों में अपर सर्किट का लग रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों को शेयर बाजार में बिकवाली का सामना करना पड़ रहा था। इसके वजह से लगभग सभी के शेयर प्राइस में भारी गिरावट देखी जा रही थी।

हालांकि सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही ग्रुप की सीमेंट कंपनियों को छोड़कर बची 8 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट लग गया। इनमें Adani Enterprises, Adani Ports, Adani Green, Adani Power, Adani Transmission, Adani Total Gas, Adani Wilmar और NDTV शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में भी दिखी तेजी

सिर्फ भारत ही नहीं सोमवार को अधिकतर एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। हांगकांग और जापान के बाजार में तेजी का रुख देखा गया। वहीं शुक्रवार को यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। बाजारों की ये प्रतिक्रिया महंगाई में नरमी को देखते हुए मिली।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी का कहना है कि एशियाई, यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों की तरह ही भारतीय बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते भारत में होली का त्योहार है। ऐसे में शेयर बाजार में 7 मार्च को छुट्टी है और इसलिए सोमवार को बाजार में मुनाफावसूली का दौर देखा जा रहा है। बाजार में तेजी की एक वजह ये भी है।

मार्च में शेयर बाजार झूमा

मार्च के महीने में शेयर बाजार जबरदस्त तरके से झूमा है। बीते 5 दिन में सेंसेक्स में 1,100 अंक से ज्यादा की बढ़त रही है। वहीं एनएसई निफ्टी में 375 अंक की तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा था। सेंसेक्स करीब 900 अंक और निफ्टी 272 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

 

 

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!