Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Sep, 2023 07:19 AM
विक्रमी सम्वत् : 2080, भाद्रपद प्रविष्टे 18, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 12 (भाद्रपद), हिजरी साल 1445, महीना सफर, तारीख : 16, सूर्योदय : प्रात: 6.08 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.46 बजे
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भाद्रपद कृष्ण तिथि चतुर्थी (सायं 6.25 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी।
विक्रमी सम्वत् : 2080, भाद्रपद प्रविष्टे 18, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 12 (भाद्रपद), हिजरी साल 1445, महीना सफर, तारीख : 16, सूर्योदय : प्रात: 6.08 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.46 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : रेवती (प्रात: 10.39 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग : वृद्धि (3-4 मध्य रात 3.12 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव, चंद्रमा : मीन राशि पर (प्रात: 10.39 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक हटेगी (प्रात: 10.39 पर), प्रात: 10.39 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा तदोपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा मीन में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में