आज का राशिफल 2 सितंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 02 Sep, 2023 07:18 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ से रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कामों को सहकर्मियों की मदद से समय रहते पूरा करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। अचल संपत्ति में निवेश करने से भविष्य में लाभ मिलेगा। आय के एक से अधिक स्त्रोत बनेंगे। माता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन किसी नए विशेष पर शोध करने के लिए प्रेरित करेगा। अपनी मेहनत से व्यापार में आज उम्मीद से बेहतर लाभ प्राप्त करेंगे। हर परिस्थिति में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से काम करने से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी। आज घरेलू वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शापिंग करेंगे। व्यापार में साझेदार की सलाह से घाटा मुनाफे में बदलेगा। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा आपके सामने जाहिर करेंगे।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में अपनी कुशाग्र बुद्धि से कोई नयी डील प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद माता के मध्यस्थ आने से सुलझेगा। आज अपने विचार खुल कर दूसरों के सामने रखने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आलस्य के कारण कुछ जरुरी काम अधूरे रह जायेंगे। नौकरी पेशा महिलाओं के वेतन में आज वृद्धि हो सकती है। युगल प्रेमी आज अपने भविष्य का कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं वाली वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के साथ कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। संतान को किसी उलझन से बाहर निकलने में मदद करेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है।
उपाय- काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कुछ अनचाहे खर्चों के कारण आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। व्यक्तिगत कामों को पूरा करने का आज समय नहीं मिलेगा। नौकरी में अपने रुके कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। निजी व्यापारिक गतिविधियों में आप बहुत अधिक सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दीबाज़ी करने से नुकसान उठाना पड़ेगा। युवा अपने लक्ष्यों की तरफ सहजता से आगे बढ़ेगा। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू के अनुकूल परिणाम आयेंगे।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!