आज का राशिफल 1 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Oct, 2023 07:26 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन जोश और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, वे दिन का अधिकतम समय पढ़ाई करते हुए व्यतीत करेंगे। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का अवकाश होने के बावजूद ऑफिस का काम घर से करना पड़ सकता है। परिवार के साथ शाम को शॉपिंग करने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- खाने का सामान मुफ़्त में न लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं।  जीवनसाथी से कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ चल रहे तनाव में कमी आएगी। व्यापार में अपनी मेहनत से विपरीत परिस्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। युगल प्रेमियों के रिश्ते को घर के सदस्यों की सहमति मिलेगी। आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी,  जिससे अपने अंदर एक नहीं शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज करना हानि का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं।  एक साथ बहुत सी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कोई भी काम सही ढंग से पूरा नहीं कर पाएंगे। गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव बन सकता है। व्यापार में मेहनत के उचित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा। बहार के खान-पान के कारण एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार है तो अभी अपनी योजना को कुछ समय के लिए स्थगित रखें।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा आज का दिन सुखद रहेगा। व्यापार के सभी रुके काम योजनाबद्ध तरीके करेंगे तो सभी काम अपने आप बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को स्कूल में किसी नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपकी पदोन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। अपनी किसी परेशानी को जीवनसाथी के साथ साझा कर मन हल्का महसूस करेंगे। नौकरीपेशा महिलाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज दूसरों के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर दूसरों की अपेक्षा अपनी बुद्धिमत्ता पर विश्वास रखें। युवा दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें। युवा अपने करियर को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से खर्चों में वृद्धि होगी आपको सलाह दी होती है कि बजट के अनुसार ही खर्चा करें अन्यथा महीने के अंत तक धन की कमी महसूस करेंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जीवन जीने का सकारात्मक रवैया आपके आस पास के लोगों को बहुत प्रभावित करेगा। अपने जरुरी काम को खुद पूरा करें दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ होगा। आय के नए सोर्स मिलेंगे। व्यापारिक चुनौतियां का भाइयों और मित्रों की सलाह से हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। काम की व्यस्तता  के बावजूद शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। 
उपाय- शहद का सेवन करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!