August 2023 Tarot Monthly Rashifal: जानें, आपके कार्ड्स लाएं हैं क्या खास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2023 10:07 AM

august tarot monthly rashifal

मेष-  इस माह की शुरुआत एक बहुत बढ़िया खुशखबरी के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों को दूर करने में कामयाब रहेंगे लेकिन महीने के मध्य में कारोबार करने वालों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के सा

मेष-  इस माह की शुरुआत एक बहुत बढ़िया खुशखबरी के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों को दूर करने में कामयाब रहेंगे लेकिन महीने के मध्य में कारोबार करने वालों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। युवाओं के अटके हुए कामों में गति आएगी। सेहत की अनदेखी करने से बचना होगा नहीं तो समस्या गले पड़ जाएगी।
उपाय- लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

वृष- इस महीने आय के बढ़िया स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में आर्डर को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे थे उन्हें भी जॉब मिलने की संभावना है। युवाओं को करियर को लेकर कुछ मानसिक उलझने पैदा होंगी। परिजनों के साथ संबंध को बढ़िया बनाए रखने का प्रयास करेंगे। परिवार में बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस मंथ किसी को दिया हुआ उधार वापिस मिल सकता है। नौकरी के लिहाज से गुडलक आपके साथ रहेगा, सब काम समय से हो जाएंगे। व्यापार में कंपटीटर से बच कर रहें। बदलते मौसम का असर सेहत पर देखने को मिलेगा। युवाओं को करियर में मनचाही ग्रोथ मिलेगी। पढ़ाई की बात करें तो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे।
उपाय-  उगते हुए सूर्य को जल दें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ये महीना ठीक-ठाक ही रहेगा। व्यापार में फायदा और नुकसान दोनों होने की संभावना है। युवा वर्ग भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। भूमि-वाहन से जुड़े काम बहुत ध्यान से करें और जरुरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। छात्रों को उच्च पढ़ाई के दौरान छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, धैर्य रखें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

सिंह- इस महीने नौकरीपेशा लोगों को कुछ सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार करने वालों को मार्केट में आगे निकलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। संतान को करियर में उन्नति के रास्ते पर जाता देख बहुत खुशी मिलेगी। माह के मध्य में युवा अपनी वाणी और नियंत्रण बनाए रखें। पार्टनर की किसी भी बात को अनदेखा न करें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।
उपाय- हरी मूंग की दाल का दान करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

कन्या- इस माह परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार में किसी अपरिचित व्यक्ति से लाभ मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी जो दिक्कत थी, वो दूर हो जाएगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी देखने को मिलेगी।
उपाय- दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

तुला- इस मंथ कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे, जिस वजह से प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में अनुभवी व्यक्ति से मिलकर कुछ नया सीखने को मिलेगा। छात्र गुरुजनों से बात करके अपनी समस्या का हल निकालेंगे। माह के मध्य में युवा किसी जरुरी काम में व्यस्त रहेंगे। घर-परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाएंगे। सेहत सही रहेगी।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
शुभ रंग-  ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- इस महीने कुछ नए और अनोखे कार्य करने पड़ सकते हैं। नौकरी को बदलने के बारे में सोचेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से ये माह बहुत ही शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ पुराने समय से चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा।
उपाय- शिव मंत्रों का जप करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

धनु- इस माह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ बना कर रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। युवाओं के लिए ये माह बहुत बढ़िया रहने वाला है। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। किसी दूर के परिजन की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। हाथ और पैर में दर्द हो सकता है।
उपाय- घर से बाहर निकलते समय गुड़ खाकर निकलें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मकर- इस माह मकर राशि वाले अपने हर काम को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। कारोबार को लेकर जो ख्वाब थे, वो पूरे हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद थोड़ा लंबा खिंच सकता है, ज्यादा तनाव लेने से बचें। घरवालों के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। विवाहित जोड़ों को कहीं से नई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बाल झड़ने की समस्या रहेगी।
उपाय-  एकाक्षी नारियल की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस माह की शुरुआत में मन को फ्रेश करने के लिए काम से थोड़ा ब्रेक लेंगे। जिन लोगों का अपना कारोबार है उन्हें चारों तरफ से लाभ मिलने के आसार हैं। निजी रिश्तों में किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। दोस्तों के साथ बिगड़े संबंध सुधर सकते हैं। सेहत को सही रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
उपाय- ईशान कोण में एक लोटा जल रखें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक-  2

मीन- इस माह कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किये गए काम की तारीफ होगी। व्यापार को लेकर जल्दबाजी में निर्णय न लें नहीं तो बाद में बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है। जिद न पूरी होने की वजह से संतान की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में कोई छोटी-मोटी पार्टी करने का प्लान बनाएंगे, माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत की बात करें तो घुटनों में जो दर्द था वो ठीक हो जाएगा।
उपाय-  11 बार तुलसी की परिक्रमा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!