Ayodhya News : रामनगरी में बनेगा श्रद्धा का नया केंद्र, सीता माता के जीवन पर आधारित होगी वैदेही आर्ट गैलरी

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 10:24 AM

ayodhya news

Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में माता सीता के जीवन, विचारों और आदर्शों को केंद्र में रखकर ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की हालिया समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में माता सीता के जीवन, विचारों और आदर्शों को केंद्र में रखकर ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की हालिया समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता सीता भारतीय संस्कृति में मर्यादा, करुणा, त्याग और नैतिक मूल्यों की प्रतीक हैं और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना बेहद आवश्यक है।

मुख्यमंत्री के अनुसार यह आर्ट गैलरी पारंपरिक संग्रहालय की तरह नहीं होगी, बल्कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर माता सीता के जीवन से जुड़े प्रसंगों जैसे धैर्य, साहस, त्याग और मर्यादा को प्रभावशाली और जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसा सांस्कृतिक केंद्र बनाना है, जहां आगंतुक केवल जानकारी ही न लें, बल्कि उन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी प्राप्त करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैलरी की अवधारणा, वास्तुशिल्प, डिजाइन, दृश्य माध्यम और तकनीकी प्रस्तुति में भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक परंपराओं की झलक दिखाई देनी चाहिए। यह स्थान ऐसा होना चाहिए, जहां श्रद्धालु और पर्यटक माता सीता के जीवन संदेशों को गहराई से समझ सकें और उन्हें अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा पाएं।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इस परियोजना को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के समीप स्थित वशिष्ठ भवन परिसर में विकसित किया जा सकता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि वैदेही आर्ट गैलरी अयोध्या को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गैलरी में मिथिला की संस्कृति, लोक परंपराएं, पारंपरिक कलाएं, चित्रकला और सांस्कृतिक विरासत को विशेष स्थान दिया जाए, ताकि माता सीता की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और उनके मूल परिवेश को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!