Bhaum Pradosh Vrat: कल रखा जाएगा 2024 का पहला प्रदोष व्रत, इस मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा

Edited By Updated: 08 Jan, 2024 07:35 AM

bhaum pradosh vrat

पंचांग के मुताबिक हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhaum Pradosh Vrat 2024: पंचांग के मुताबिक हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। बता दें कि वर्ष 2024 का पहला प्रदोष कल रखा जाएगा यानी की 8 दिसंबर को। जिस दिन प्रदोष व्रत होता है उस दिन के हिसाब से इसे जाना जाता है। जैसे की इस बार प्रदोष का व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा इसके मुताबिक इसका नाम भौम प्रदोष होगा। जो भी साधक इस दिन विधि-विधान के साथ भोलेबाबा की पूजा करता है उसका जीवन हमेशा खुशहाल बना रहता है और किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त। 

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

Bhaum Pradosh Vrat 2024 date and puja auspicious time भौम प्रदोष व्रत तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि आरंभ- 8 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 58 मिनट से 
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ-  9 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर
प्रदोष व्रत 2024 तिथि- 9 जनवरी 2024

शिवजी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-  9 जनवरी 2024 को शाम 05 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 24 मिनट तक

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

इसी के साथ बता दें कि कल का दिन बेहद ही खास और शुभ माना जाएगा क्योंकि प्रदोष व्रत के साथ-साथ इस दिन मासिक शिवरात्रि का भी व्रत रखा जाएगा। दिन भी मंगलवार यानी की बजरंगबली की पूजा। इस हिसाब से देखा जाए तो कल का दिन सोने पे सुहागा माना जाएगा। जीवन से हर दुःख को मिटाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ के कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। 

प्रदोष के दिन सुबह-सुबह गाय को मीठी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से लम्बी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

जिन लोगों को विवाह में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें कल यानि प्रदोष के दिन व्रत रखकर रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही आपकी शादी की मनोकामना को पूर्ण हो जाएगी। 

मंगलवार का दिन होने की वजह से मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए भी ये दिन बेहद खास है। मंगल देव के 21 नामों का जाप करने से मांगलिक दोष खत्म होता है। 

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

इसके अलावा अगर कर्ज से परेशान हैं तो भौम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!