March 2023 Monthly rashifal Sagittarius- धनु राशि को मार्च महीने में मिलेंगे ये शुभ फल

Edited By Updated: 28 Feb, 2023 10:46 AM

आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के बारे में। धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा। सबसे पहले आपकी कुंडली में सूर्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2023 Monthly rashifal Sagittarius मार्च महीने का राशिफल: आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के बारे में। धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा। सबसे पहले आपकी कुंडली में सूर्य, शनि और बुध गोचर कर रहे हैं, तीसरे भाव से। ये फल अच्छे फल देंगे। सूर्य का गोचर 15 मार्च के बाद शुभ फल नहीं देगा। गुरु, शुक्र चौथे भाव में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु का गोचर चौथे भाव का शुभ नहीं होता। राहु पंचम में गोचर कर रहे हैं। मंगल छठे भाव में हैं। चंद्रमा सप्तम में गोचर कर रहे हैं। केतु ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं लेकिन आपकी कुंडली में 1 मार्च को सप्तम भाव के और दशम भाव के स्वामी बुध अस्त हो जाएंगे और 30 मार्च तक अस्त रहेंगे। 5 मार्च को शनि उदय हो जाएंगे। ये आपकी कुंडली में धन भाव के स्वामी हैं। मार्च महीने में धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। 12 मार्च शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे और ये शुभ फल देंगे। 12 मार्च को मंगल गोचर करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Sagittarius धनु राशि की आर्थिक स्थिति: पहली मार्च को कर्म के स्वामी बुध अस्त हो जाएंगे लेकिन इस भाव के ऊपर शुक्र की भी दृष्टि है और गुरु की भी दृष्टि है। ये दोनों आपकी कुंडली में दसवें भाव को देख रहे हैं। गुरु का गोचर लग्न के हिसाब से चौथे भाव में है। आय भाव के स्वामी धन योग के साथ युति करते हैं तो शुभ फल देते हैं। शनि सूर्य के साथ युति कर रहे हैं तीसरे भाव में। धन को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी।

Health Status of Sagittarius धनु राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ छठे भाव से देखी जाती है। ये रोग, ऋण, शत्रु का भाव है। यहां पर मंगल गोचर कर रहे हैं। वो आपकी कुंडली में बाहरवें भाव के स्वामी हैं। खान-पीन को लेकर खासतौर पर ध्यान रखें। ब्लड से जुड़ी कोई बीमारी उत्पन्न हो सकती है। सेहत की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है।

Relationship Status of Sagittarius धनु राशि के रिश्ते की स्थिति: आपकी कुंडली में सप्तम का स्वामी अस्त है। सप्तम के ऊपर अच्छी या बुरी दृष्टि नहीं जा रही है। सप्तम भाव के मालिक बुध शनि के साथ अस्त स्थिति में जाकर बैठ गए हैं। कुटुंब भाव के स्वामी उदय हो जाएंगे। अगर कोई दिक्कत आ रही है तो वो दिक्कत भी खत्म होती हुई दिखाई देगी। सप्तम के ऊपर केतु की दृष्टि पड़ रही है। विवाद वाली स्थिति से दूर रहें। कपल्स के बीच शक वाली स्थिति पैदा हो सकती है।

पंचम भाव में राहु का गोचर है। गुरु और शुक्र दोनों चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। लिहाजा हो सकता है पढ़ाई में मन कम लगे। चन्द्रमा केतु को देख रहे हैं। राहु बैठे है पंचम भाव में। मेडिटेशन का सहारा जरूर लें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!