Mars Transit 2023: मंगल की चाल दिखाएगी कमाल, कईं राशियों को करेगी मालामाल !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Mar, 2023 08:28 AM

mars transit

हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 13 मार्च, सोमवार के दिन प्रातः 04.03 मिनट पर शुक्र की वृषभ राशि से निकलकर बुध की मिथुन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2023: हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 13 मार्च, सोमवार के दिन प्रातः 04.03 मिनट पर शुक्र की वृषभ राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। उनकी चाल कुछ राशियों को मालामाल कर देगी और जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं। उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं । वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

Mars Transit 2023 effects: मंगल ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और शुभ व अशुभ फल देते हैं। पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह 13 मार्च, सोमवार के दिन प्रातः 04.03 मिनट पर मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इस राशि परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा। हालांकि 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में जमकर लाभ मिलेगा।

मंगल के राशि परिवर्तन से जिन राशियों को लाभ होगा उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मंगल का गोचर मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। घर और व्यापार में सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में बदलने के संकेत हैं। रिलेशनशिप में नयापन आएगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि शुक्र की वृषभ राशि है। मंगल इसी राशि में अभी तक गोचर कर रहे हैं और मार्च को जब वह बुध की मिथुन राशि में आएंगे तो वृषभ राशि वालों को भी फायदा देंगे। इस अवधि में विदेश जाने के रास्ते खुल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि बुध की कन्या राशि है। मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों  को लाभ दिलाएगा। इस अवधि में मोटे पैकेज की नौकरी का ऑफर आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। करियर संबंधी चिंता दूर होगी। कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है। घर में उचित सामान्य बना रहेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि शुक्र की तुला राशि है। तुला राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।

पांचवीं भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। 13 मार्च को होने वाला मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा। यदि आप व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट भी कर सकते हैं, जो आने वाले भविष्य में आपको बहुत मुनाफा देगा। कॅरियर भी नई उड़ान भरेगा। खासतौर पर राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। पैतृक संपत्ति, पैतृक व्यापार से लाभ मिलने के योग हैं।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli
 

Trending Topics

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!