Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jan, 2023 11:01 AM
- चांदनी चौक में लालकिला के नजदीक बने सलीमगढ़ किले से सुभाषचंद्र बोस की आईएनए का बहुत गहरा जुड़ाव ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Salim Garh Fort- चांदनी चौक में लालकिला के नजदीक बने सलीमगढ़ किले से सुभाषचंद्र बोस की आईएनए का बहुत गहरा जुड़ाव ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में रहा है। जहां उनके खून और पसीने व त्याग की कहानियां दीवारों पर आज भी देखी जा सकती है। लालकिले की उत्तर-पूर्वी दिशा में मंकी ब्रिज से जुड़ा है सलीमगढ़ का किला। पर्यटकों के लिए इस किले में प्रवेश नि:शुल्क है। यहीं पर अंग्रेजी सरकार द्वारा आईएनए के सैनिकों को कारावास पर रखकर उन पर मुकदमे चलाए गए थे। इस किले के भीतर बने जेल को अब एक स्मारक के रूप में देखा जाता है। यही नहीं लालकिला की एक बावली में आईएनए के तीन सैन्य अधिकारियों को भी कैद रखा गया था। सलीमगढ़ को इसीलिए स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का नाम भी दिया गया है। पुरातत्वविदें का कहना है कि ये किला कुछ हद तक टॉवर ऑफ लंदन से मिलता-जुलता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सलीमगढ़ किले में बनाई गई जेल में आईएनए के सैनिकों को रखा गया था उनमें कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल जी एस ढिल्लन और मेजर जनरल एसएन खान के नाम शामिल है लेकिन इस जेल की हालत वर्तमान में काफी जर्जर हो गई है। हालांकि इसके संरक्षण का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा लगातार किया जा रहा है। इतिहासकारों के अनुसार इसी किले में 1857 में स्वतंत्रता सेनानी बादशाह बहादुरशाह जफर के साथ बैठकें किया करते थे।
किसने बनाया था यह सलीमगढ़ किला- तिकोने आकार के बने इस सलीमगढ़ के किले को शेरशाह सूरी के पुत्र सलीमशाह सूरी ने साल 1546 में यमुना नदी के किनारे बनवाया था। लेकिन वो अधिक दिन तक यहां नहीं रह सका और 1555 में सूर वंश ने हिंदुस्तान का शासन खो दिया जिसके बाद यह किला मुगलों के अधिकार क्षेत्र में आ गया। इस किले में हुमायूं व शाहजहां सहित कई मुगल शासक रहे। इसी किले में औरंगजेब ने अपने भाई मुराद बख्श और पुत्री जेबुन्निसा को 21 साल तक कैद किया था।