Shani Vakri 2023: 17 जून से 4 नवंबर तक इन राशियों पर रहेगी शनि की तिरछी नजर !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2023 07:58 AM

shani vakri

शनि देव 139 दिन उल्टी चाल चलने वाले हैं और उनकी उल्टी चाल के दौरान राशियों पर उनकी तिरछी नजर रहेगी यानी कुछ राशि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2023: शनि देव 139 दिन उल्टी चाल चलने वाले हैं और उनकी उल्टी चाल के दौरान राशियों पर उनकी तिरछी नजर रहेगी यानी कुछ राशि वालों की मुश्किलें शनिदेव बढ़ा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव जब-जब सीधी चाल चलते हैं तो उनके शुभ फलों में बढ़ोतरी होती जाती है लेकिन जब जब वह वक्री अवस्था में आते हैं यानी उल्टी चाल चलने लगते हैं तो कई राशि वालों की मुश्किलें बढ़ती चली जाती हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वैसे भी शनिदेव को न्याय का देवता, न्याय का कारक और न्यायाधीश माना जाता है। जैसी करनी वैसी भरनी की तर्ज पर शनि देव अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करते हैं और बुरा काम करने वालों को दंडित करते हैं। उनके गुस्से से कोई बच नहीं सकता। शनिदेव के नाम से सभी डरते भी हैं और पोंगा पंडित शनिदेव के नाम पर लोगों को खूब डराते भी हैं। शनि देव जब कुंडली में शुभ स्थिति में होते हैं और जब यह किसी पर मेहरबान होते हैं तो रंक को भी राजा बना देते हैं लेकिन जब शनिदेव नाराज हो जाते हैं या अशुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति की मुश्किलें भी बढ़ा देते हैं।

PunjabKesari Shani Vakri

यही शनि देव अब 17 जून 2023 से वक्री होने जा रहे हैं यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं और उनकी उल्टी चाल 4 नवंबर 2023 तक 139 दिन जारी रहेगी। शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए लाइफ में गोल्डन पीरियड लाने जा रही हैं और जिनकी मुश्किलें शनिदेव बढ़ाने वाले हैं। इन राशियों को संभल कर रहना होगा और अपना ख्याल रखना होगा। यह भी कहा जा सकता है कि शनि चलेंगे उल्टी चाल, यह राशि वाले रखें अपना ख्याल।

शनि देव 17 जून 2023 को रात 10:48 पर वक्री हो जाएंगे यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे। 139 दिन उल्टी चाल चलने के बाद शनि देव इसी साल 4 नवंबर 2023 को सुबह 8:26 पर फिर से मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे।

शनिदेव का कुंभ राशि में उल्टी चाल चलना जिन राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है, इनमें पहली राशि मेष राशि है। मेष राशि वालों को शनि के वक्री होने के कारण आर्थिक, व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। मेष राशि में पहले से ही राहु, देव गुरु बृहस्पति और बुध ग्रह विराजमान हैं। जब कुंभ राशि में शनि देव वक्री होंगे तो मेष राशि वालों को करियर और नौकरी में बहुत सतर्कता से रहना होगा। अपने सीनियर ऑफिसर के साथ थोड़ी तनातनी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक परेशानी भी रह सकती है। इसके अलावा काम का भी आप पर जबरदस्त दबाव रहेगा।

इस दौरान व्यापारी वर्ग से जुड़े लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी दिखाएं। वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े से सावधान रहें। गलत काम करने वालों से और गलत लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। आपको कार्यस्थल पर काम के तनाव से भी जूझना पड़ सकता है क्योंकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं इसलिए काम के दौरान आपको पूरा नियमों का पालन करना होगा।

दूसरी राशि जिसे बहुत संभल कर रहना है और सावधान रहना है, वह कर्क राशि है। कर्क राशि में इस समय मंगल विराजमान हैं।शनिदेव जब आठवें भाव में उल्टी चाल चलने लगेंगे तो इसे शुभ नहीं माना जाता क्योंकि कर्क राशि पर पहले से ही शनि की ढैया भी चल रही है इसलिए चोट आदि से भी बचाव रखना होगा तथा वाहन सावधानी से चलाना होगा। कर्क राशि वालों को अपना हर कार्य सोच-समझ कर करना होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो अभी इन्वेस्टमेंट करने का जोखिम मत उठाएं। थोड़ा इंतजार करना आपके लिए ठीक रहेगा। अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा।

PunjabKesari Shani Vakri

पिता और पुत्र के विचारों में थोड़ा क्लेश हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको पहले पूरी तसल्ली करनी होगी अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको बाद में पछताने पर मजबूर कर सकता है। वाणी पर आपको संयम रखना होगा अन्यथा लव लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं।

हालांकि देव गुरु बृहस्पति की अनुकंपा आप पर बनी रहेगी और आप सभी संकटों से बाहर भी निकल आएंगे। तीसरी राशि जिसे सावधान रहना है, वह तुला राशि है। इसमें केतु ग्रह पहले से विराजमान हैं और आपकी कुंडली में पंचम भाव से शनिदेव का वक्री गोचर संबंधों के बीच में गलतफहमियां पैदा करेगा। इस वजह से आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। नौकरी में बहुत ही सजग होकर कार्य करना होगा और किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा अन्यथा किसी न किसी कंट्रोवर्सी का आप शिकार हो सकते हैं। घर में माता जी की सेहत का भी ख्याल रखना होगा।

PunjabKesari Shani Vakri

तुला राशि वालों की वैवाहिक और लव लाइफ में भी थोड़ी दिक्कत आ सकती है । थोड़ी परेशानी आ सकती है। इसलिए बड़े धैर्य के साथ काम लेना होगा। तुरंत रिएक्शन देने से बचना होगा। कंसंट्रेशन यानी वाद-विवाद से थोड़ा दूर रहना होगा। इन्वेस्टमेंट भी सोच-समझकर ही करनी होगी अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में अगर आपका कोई पार्टनर है तो उसके साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है या मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। आपको बड़ी समझदारी के साथ काम लेना होगा।

तुला राशि वालों को उल्टी चाल चल रहे शनि देव भागदौड़ करवा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ा सकते हैं। प्रमोशन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मनचाही जगह पर पोस्टिंग के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी तनातनी हो सकती है।

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि स्त्रोत का पाठ जरूर करें। शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को अन्न, धन या वस्त्र दान करें। शनिवार के दिन सुबह के समय पीपल के वृक्ष को जल प्रदान करें और संध्याकाल में दीप प्रज्वलित करें।
शनि की कृपा पाने के इन राशि वालों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ॐ शं शनैश्चराय नमः
मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें।
   
गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!