Shani Vakri: 2025 तक शनिदेव रहेंगे इस राशि में विराजमान, इन 3 राशियों को मिलेगा सोच से भी ज्यादा लाभ !

Edited By Updated: 07 Oct, 2023 10:23 AM

shani vakri

शनि को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri: शनि को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि देव का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय पैदा हो जाता है लेकिन ऐसा नहीं है, शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि जनवरी 2023 से शनि अपनी कुम्भ राशि में विराजमान हैं और 2025 तक यही पर रहेंगे। शनि महाराज की चाल हर जातक के जीवन पर गहरा असर डालती है। ऐसे में 2025 तक कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि देव की कृपा से बेशुमार लाभ प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

PunjabKesari Shani Vakri

Taurus वृषभ राशि
शनिदेव का 2025 तक कुंभ राशि में रहना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से समय शानदार रहने वाला है। अगर नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही शुभ है। कार्यक्षेत्र में भी काम के बेहतर परिणाम मिलेंगे। वृष राशि के जातकों को धन-दौलत में कमी नहीं देखने को मिलेगी।  

PunjabKesari Shani Vakri

Leo सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। शादीशुदा लोगों के लिए जीवन बहुत ही शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ के बहुत से मौके मिलेंगे। आर्थिक दशा अगर खराब चल रही थी तो उसमें भी सकारात्मक लाभ देखने को मिल सकता है। साझेदारी में योजनाएं सफल होंगी। साल 2025 तक आपको शनि देव की कृपा से बेशुमार लाभ मिलेगा।  इस दौरान कई तरह के राजयोग बनने से आपके सुख और सौभाग्य की वृद्धि होगी।

PunjabKesari Shani Vakri

Libra तुला राशि
शनि का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। संतान की ओर से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। शनिदेव की आपके ऊपर असीम कृपा बरसेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन संभव है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!