Shri Sammed Shikhar: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सम्मेद शिखर नहीं बनेगा पर्यटन स्थल

Edited By Updated: 06 Jan, 2023 08:43 AM

shri sammed shikhar

झारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र के मुताबिक, यह अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (एजैंसियां): झारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र के मुताबिक, यह अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और ईको टूरिज्म गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है।

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को 3 साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से आज 5 जनवरी को जारी 2 पेजों की चिट्ठी के दूसरे पेज पर लिखा गया है, ‘‘ईको सैंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड-3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाती है, जिसमें अन्य सभी पर्यटन और ईको-टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।’’ केंद्र सरकार ने निगरानी समिति बनाई। 

राज्य सरकार से कहा गया है कि वह इस समिति में शामिल होने के लिए जैन समुदाय से 2 सदस्यों और स्थानीय जनजातीय समूह से एक सदस्य को स्थायी सदस्य के रूप में आमंत्रित करे।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!