Tarot Card Rashifal (8th march): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 08 Mar, 2024 06:37 AM

tarot card rashifal

मेष : आज सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे।

वृष: आज व्यापार से फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे।

मिथुन: आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी बहुत तारीफ करेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

कर्क: आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

सिंह: आज जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या: कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा।

तुला: आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज कारोबार में फायदा होने का योग बन रहा है लेकिन खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। बेवजह किसी काम में उलझने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु: आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलने का योग बन रहा है। अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। सीनियर्स काम से खुश होंगे।

मकर: आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में अच्छी कामयाबी मिलेगी।

कुंभ: आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे।

मीन: दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!